दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें पीने का सही तरीका

Verified Medically Reviewed By: Abarna Mathivanan

Milk With Cinnamon And Honey Benefits: दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : August 19, 2025 9:57 AM IST

1/6

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने के फायदे

Benefits Of Milk With Cinnamon And Honey: दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। नियमित रूप से दूध का सेवन करने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स बुजुर्गों से लेकर बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में हल्दी डालकर पीने के फायदों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप दूध में दालचीनी और शहद डालकर पीने के फायदों के बारे में जानते हैं? जी हां, दूध में दालचीनी और शहद डालकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, दूध, दालचीनी और शहद, तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इस मिश्रण में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते है, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम से लेकर कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने के फायदों के बारे में (Doodh Me Dalchini Aur Shahad Milakar Peene Ke Fayde) -

2/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश और कई तरह के संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है। Also Read - मेकअप उतारने के लिए घर में रखीं इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल!

3/6

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, सूजन, कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

4/6

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए

दूध में दालचीनी और शहद को मिलाकर पीने से जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं, दालचीनी और शहद में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है। Also Read - रात में नींद न आने से हैं परेशान तो सोने से पहले पिएं 1 गिलास गर्म दूध, शरीर को मिलेंगे ये भी फायदे

5/6

डायबिटीज में फायदेमंद

दूध में दालचीनी और शहद डालकर पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करती है, जिससे अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है।

6/6

अनिद्रा से छुटकारा दिलाए

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसके सेवन से मस्तिष्क को शांत मिलती है, जिससे तनाव कम होता है। इससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिलती है। इसके लिए सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चुटकीभर दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिक्स करके पिएं। Also Read - रात को सोने से पहले दूध के साथ खाएं किशमिश, दूर होंगी ये 5 समस्याएं