मेथी और अजवाइन का पानी पीने के फायदे
Methi Ajwain Water Benefits: मेथी और अजवाइन भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो आम मसाले हैं। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ये दोनों मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में मेथी और अजवाइन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। आमतौर पर, इनका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, इनका इस्तेमाल मसाले के रूप में भी किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो मेथी और अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। जी हां, मेथी और अजवाइन का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं मेथी और अजवाइन का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Fenugreek And Celery Water Benefits In Hindi) -