नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Verified Medically Reviewed By: Abarna Mathivanan

Lemon Water With Chia Seeds Benefits: नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : August 13, 2025 12:21 PM IST

1/6

नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदे

Benefits Of Lemon Water With Chia Seeds: नींबू और चिया सीड्स, दोनों ही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नींबू में विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, और पॉलीफेनॉल जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, चिया सीड्स में विटामिन्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आमतौर पर लोग इन दोनों का सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, अगर चिया सीड्स और नींबू को एक साथ मिलाकर पिया जाए तो, इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने तक में मददगार साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदे (Nimbu Pani Me Chia Seeds Milakar Peene Ke Fayde) -

2/6

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, नींबू में विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड पाया जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। वहीं, चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - सर्दियों में नींबू पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे-नुकसान

3/6

वजन घटाने में मददगार

नींबू पानी में चिया सीड्स को मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन-सी शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।

4/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह के संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है। Also Read - मानसून में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

5/6

हार्ट को हेल्दी रखे

नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

6/6

स्किन को ग्लोइंग बनाए

नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीना त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा पर निखार आता है। Also Read - ऑफिस पहुंचते ही इन 4 चीजों का जरूर करें सेवन, गर्मी और सिरदर्द जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत