गर्मी में रोज सुबह नींबू पानी पीने के फायदे
Benefits of Having Lemon Juice in Summer: गर्मी में हम सभी जब भी प्यास लगती है, तो सादा पानी या कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करते हैं। सादा पानी तो सेहत के लिए जरूरी होता है। लेकिन, कोल्ड ड्रिंक्स सेहत के लिहाज से अच्छे नहीं होते हैं। हालांकि, गर्मी में सेहत को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको गर्मियों में अपनी रोज की डाइट में नींबू जरूर शामिल करना चाहिए। आपको रोज सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नींबू में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैस कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए नींबू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। गर्मी में नींबू पानी पीने से लू से बचाव होता है। शरीर में पानी की पूर्ति होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे (Garmi me Subah Khali Pet Nimbu Pani Peene ke Fayde)-