बदलते मौसम में सुबह नींबू और शहद का पानी पीने के फायदे
Lemon Honey Benefits in Hindi: नींबू और शहद, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वहीं, शहद भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लोग कई अलग-अलग तरीकों से नींबू और शहद का सेवन करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो पानी में नींबू और शहद को मिलाकर भी पी सकते हैं। खासकर, बदलते मौसम में इस ड्रिंक को पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि, बदलते मौसम में कई लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में नींबू और शहद का पानी पीना अच्छा होता है। इसलिए आप भी बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए नींबू और शहद का पानी पी सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बदलते मौसम में नींबू और शहद का पानी पीने के फायदे क्या हैं (Badlte Mausam me Nimbu or Shahad ka Pani Pine ke Fayde)?