खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Jeera Ajwain Water On An Empty Stomach In Hindi
Jeera Ajwain Water Benefits in Hindi: जीरा और अजवाइन का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। अधिकतर लोग जीरा और अजवाइन का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए करते हैं। जीरा और अजवाइन सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, जीरा फाइबर, आयरन, विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का भी अच्छा होता है। जीरे में क्यूमिनलडिहाइड नामक तत्व होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी होता है। वहीं, अजवाइन भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अक्सर लोग गैस और अपच होने पर अजवाइन को चबाना पसंद करते हैं। आप चाहें तो जीरा और अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Subah Khali Pet Jeera aur Ajwain ka Pani Peene ke Fayde)-