खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

Haldi Amla Juice Pine ke Fayde: हल्दी और आंवला, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप रोज सुबह इन दोनों का जूस पी सकते हैं। हल्दी और आंवला जूस पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: April 2, 2026, 3:20 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद photo icon1/6

हल्दी और आंवला जूस पीने के फायदे

Haldi Amla Juice Benefits in Hindi: जूस पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स जूस पीने की सलाह देते हैं। कई लोग इंस्टेंट एनर्जी और फ्रेश फील करने के लिए पैकेट बंद जूस पीने लगते हैं। जबकि, इनमें आर्टिशियल कलर, केमिकल्स और शुगर अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको घर पर बना हुआ हल्दी और आंवले का जूस पीना चाहिए। हल्दी और आंवला जूस सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह बेहद फायदेमंद होता है। हल्दी और आंवला, दोनों में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को कई लाभ मिलेंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यट्रिशियन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हल्दी और आंवला जूस पीने से क्या होता है (Haldi or Amla Juice Pine se Kya Hota Hai)?

खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद photo icon2/6

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

रोज सुबह कच्ची हल्दी और आंवले का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। आंवला में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इस जूस को पीने से शरीर को बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। इस जूस को पीने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी समेत कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। Also Read - सर्दियों में लगातार 30 दिन तक आंवला और चुकंदर का जूस पीने से चमक उठेगी स्किन

खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद photo icon3/6

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हल्दी और आंवला जूस पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। इस जूस को पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। अगर आप रोजाना हल्दी और आंवले का जूस पिएंगे, तो इससे हृदय रोगों को जोखिम कम होगा। इस जूस को पीने से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।

खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद photo icon4/6

त्वचा का निखार बढ़ाए

हल्दी और आंवला जूस स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह इस जूस का सेवन कर सकते हैं। आंवला और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इस जूस को पीने से मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिलता है। आंवला और हल्दी का जूस पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इस जूस को पीने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है और चमक नजर आती है। Also Read - रोज आंवला जूस पीने से क्या होता है? जानें कैसे करें इसका सेवन

खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद photo icon5/6

पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करे

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो हल्दी और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। हल्दी और आंवला जूस को डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस जूस को पीने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। आंवला जूस पीने से पेट की सेहत में सुधार होता है और कब्ज से राहत मिलती है।

खाली पेट पिएं हल्दी और आंवले का जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद photo icon6/6

शरीर से गंदगी निकाले

हल्दी और आंवला जूस पीने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड्स और जंक फूड्स की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इन अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए आप आंवला जूस पी सकते हैं। आंवला जूस लिवर की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट हल्दी और आंवला जूस पिएंगे, तो इससे लिवर डिटॉक्स होगा और पाचन-तंत्र में भी सुधार होगा। इस जूस को पीने से शरीर की सूजन कम करने में भी मदद मिलती है। Also Read - मानसून में आंवला जूस पीने से मिलेंगे ये 4 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source