अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे
Benefits of Guava Leave Tea: अमरूद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में में बेहद प्रभावी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद से कई ज्यादा लाभकारी इसके पत्ते होती हैं? जी हां, अमरूद के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव हो सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Amrood Ke Patte Ki Chai Peene Ke Fayde) -