रोज सुबह अदरक का रस पीने से क्या होता है?
Ginger Juice Benefits in Hindi: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी डाइट में अदरक को शामिल करते हैं। कोई अदरक वाली चाय पीता है, तो कोई अदरक को सब्जी या दाल में शामिल करता है। आप चाहें तो अदरक का रस भी पी सकते हैं। अदरक का रस पीने से सेहत और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। इस रस को पीने से कई गंभीर रोगों से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह अदरक का रस पीने से क्या होता है (Roj Subah Adrak ka Ras Pine se Kya Hota Hai)?