सुबह अदरक और सौंफ का पानी पीने के फायदे
Ginger Fennel Water Benefits in Hindi: अदरक और सौंफ, दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, सौंफ में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ज्यादातर लोग अदरक और सौंफ को कई अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो अदरक और सौंफ का सेवन एक साथ भी कर सकते हैं। जी हां, आप रोज सुबह अदरक और सौंफ का पानी पी सकते हैं। अदरक और सौंफ का पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अदरक और सौंफ का पानी पीने के फायदे (Adrak aur Saunf ka Pani Pine ke Fayde)-