रोज सुबह खाली पेट पिएं जीरा और अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Jeera Ajwain Water Benefits: जीरा और अजवाइन, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इन दोनों का पानी बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस पानी को पीने से कई फायदे मिलते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : June 16, 2025 8:33 AM IST

1/6

सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे

Benefits of Drinking Cumin Ajwain Water: जीरा और अजवाइन, दोनों का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। ये दोनों, खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। साथ ही, खाने को पोषक तत्वों से भी भर देते हैं। जीरा और अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अजवाइन पेट दर्द, बदहजमी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। वहीं, जीरा भी कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में असरदार होता है। लोग जीरा और अजवाइन का सेवन अलग-अलग तरीकों से भी करते हैं। कई लोग जीरा और अजवाइन पाउडर का सेवन करते हैं। आप चाहें तो जीरा और अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। जीरा और अजवाइन का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आपको भी रोज सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Khali Pet Jeera aur Ajwain ka Pani Pine ke Fayde)-

2/6

वेट लॉस में असरदार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी जरूर पिएं। जीरा और अजवाइन का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से बेली फैट बर्न होता है। सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस ड्रिंक को पीने से मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। Also Read - सोने से पहले इस तरह खाएं अजवाइन-सौंफ और जीरा, पिघल जाएगा बॉडी फैट, कम होगी एसिडिटी

3/6

त्वचा का निखार बढ़ाए

जीरा और अजवाइन का पानी पीने से त्वचा को भी कई लाभ मिलते हैं। इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से निकल जाती है। इससे बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इस ड्रिंक को पीने से दाग-धब्बे और मुंहासों की समस्या से भी राहत मिलती है। इसलिए त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको इस पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

4/6

कब्ज से छुटकारा दिलाए

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो रोज सुबह जीरा और अजवाइन का पानी जरूर पिएं। खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इस पानी को पीने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। इस पानी को पीने से आपका पेट भी आसानी से साफ हो जाता है। जीरा और अजवाइन का पानी पीने से गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। Also Read - सुबह उठते ही पेट में बनती है गैस तो दिन में इस वक्त पिएं जीरे-अजवाइन का पानी, बैड कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

5/6

लिवर डिटॉक्स करे

जीरा और अजवाइन का पानी पीने से लिवर हेल्थ में भी सुधार होता है। इस पानी को पीने से लिवर डिटॉक्स में मदद मिलती है। जीरा और अजवाइन का पानी, नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इस पानी को पीने से शरीर अंदर से डिटॉक्सीफाई होता है। इससे लिवर में मौजूद गंदगी आसानी से निकल जाती है। इस पानी को पीने से लिवर में हेल्थ में काफी सुधार होता है।

6/6

जीरा और अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?

इसके लिए आप 2 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इस पानी को छानकर पी लें। आप रोज सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पी सकते हैं। लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो जीरा और अजवाइन के पानी का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। Also Read - जीरा और अजवाइन खाने से दूर हो जाती हैं यह 5 बीमारियां, जानिए इसे खाने का सही तरीका