रात में सोने से पहले दालचीनी का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Cinnamon Water Benefits At Night: रात में सोने से पहले दालचीनी का पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : September 16, 2025 7:27 AM IST

1/6

रात में सोने से पहले दालचीनी का पानी पीने के फायदे

Benefits Of Cinnamon Water At Night: दालचीनी भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक अहम मसाला है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाती है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। दालचीनी में विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दाल, सब्जी और सूप में होता है। लेकिन क्या आप रात में दालचीनी का पानी पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, दालचीनी का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने में मददगार होता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं रात को सोने से पहले दालचीनी का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Cinnamon Water At Night Benefits In Hindi) -

2/6

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

रात को सोने से पहले दालचीनी का पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। Also Read - लौंग और दालचीनी का पानी से क्या होता है? दूर होंगी 5 समस्याएं

3/6

वजन घटाने में मददगार

रात को सोने से पहले दालचीनी के पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में वजन कम हो जाएगा।

4/6

बॉडी को डिटॉक्स करे

रात को सोने से पहले दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन करने शादी में जमा गंदगी और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। यह लिवर और किडनी को हेल्दी रखने में मदद करता है। Also Read - सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जाने पीने का सही तरीका

5/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

रात को सोने से पहले दालचीनी के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6/6

दिल को हेल्दी रखे

रात को सोने से पहले दालचीनी का पानी पीने से दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। Also Read - वजन घटाने के लिए रोज इस तरह पिएं दालचीनी का पानी, मक्खन की तरह पिघलेगी पेट और कमर की चर्बी