चिरचिटा के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे
Benefits Of Chirchita Kadha: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां और पेड़-पौधे हैं, जिनका उपयोग कई गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है चिरचिटा, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे अपामार्ग, चिरचिरा और लटजीरा के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की औषधि के निर्माण के लिए किया जाता है। इसके पत्ते, जड़, बीज और तना सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। विशेष रूप से इसके पत्तों से तैयार किया गया काढ़ा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। चिरचिटा के पत्तों का काढ़ा पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं चिरचिटा के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -