गाजर, चुकंदर और आंवला का जूस पीने के फायदे
Carrot Beetroot Amla Juice Benefits: गाजर, चुकंदर और आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा, बाल और आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर में खून को साफ करने में भी मदद करता है। ऐसे में, यदि गाजर, चुकंदर और आंवला का जूस रोजाना पिया जाए, तो इससे व्यक्ति की सेहत तो दुरुस्त होगी ही है। साथ ही, शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा। नियमित रूप से गाजर, चुकंदर और आंवला के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गाजर, चुकंदर और आंवला का जूस पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -