गर्मी में बुरांश का जूस पीने के फायदे
बुरांश एक पहाड़ी फूल है, जो लाल रंग का होता है। आयुर्वेद में इस फूल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों में किया जाता है। वहीं, पहाड़ी लोग बुरांश के फूलों का जूस पीना काफी पसंद करते हैं। यह जूस स्वाद के साथ ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। आप गर्मी के मौसम में रोज सुबह एक गिलास बुरांश का जूस पी सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि गर्मी में बुरांश का जूस पीने से क्या होता है?