hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Buransh Juice Benefits: बुरांश का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप गर्मी के मौसम में इसका रोज सेवन कर सकते हैं। इस जूस को पीने से पेट को ठंडक मिलती है और कई समस्याएं दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 29, 2026, 12:53 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे photo icon1/6

गर्मी में बुरांश का जूस पीने के फायदे

बुरांश एक पहाड़ी फूल है, जो लाल रंग का होता है। आयुर्वेद में इस फूल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों में किया जाता है। वहीं, पहाड़ी लोग बुरांश के फूलों का जूस पीना काफी पसंद करते हैं। यह जूस स्वाद के साथ ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। आप गर्मी के मौसम में रोज सुबह एक गिलास बुरांश का जूस पी सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि गर्मी में बुरांश का जूस पीने से क्या होता है?

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे photo icon2/6

पेट की जलन दूर करे

बुरांश का जूस ठंडा होता है। अगर आपको गर्मी के मौसम में पेट में जलन रहती है, तो आप बुरांश का जूस पी सकते हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना बुरांश का जूस पिएंगे, तो इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। बुरांश का जूस एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है।  Also Read - गर्मी में फ्रेश और एनर्जेटिक रखेंगे ये 5 ड्रिंक्स, रोज सेवन करने से मिलेगा फायदा

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे photo icon3/6

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

बुरांश का जूस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बुरांश के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं। अगर आप रोज सुबह बुरांश का जूस पिएंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होगा। बुरांश का जूस पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। रोजाना बुरांश का जूस पीने से हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे photo icon4/6

शरीर को डिटॉक्स करे

बुरांश का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इस जूस को पीने से शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इस जूस को पीने से शरीर से सारी गंदगी निकल जाती है और इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है।  Also Read - गर्मी में बेल का शरबत पीने से क्या होता है? जानें, घर पर बनाने की रेसिपी

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे photo icon5/6

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

बुरांश के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। बुरांश का जूस पीने से कई तरह की बीमारियों से बचाव संभव है। बुरांश का जूस पीने से शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे photo icon6/6

खून की कमी दूर करे

बुरांश के फूलों में आयरन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना बुरांश का जूस पिएंगे, तो इससे एनीमिया से बचाव संभव है। बुरांश का जूस पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। Also Read - गर्मियां आते ही ट्रेंड समझकर न पीना शुरू कर दें लौकी का जूस, पहले जान लें कौन सी लौकी है फायदेमंद