आम के पत्ते उबालकर पीने के फायदे
Benefits of Boiled Mango Leaf Water: गर्मियों का सीजन शुरू होते ही लोगों को आम का बेसब्री से इंतजार होता है। आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से कई ज्यादा लाभकारी इसकी पत्तियां होती हैं? जी हां, आम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आम के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आम के पत्तों को उबालकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं आम के पत्ते उबालकर पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Aam Ke Patte Ubal Kar Peene Ke Fayde) -
