रोज सुबह पीएं ब्लैक टी, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे

Verified VERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Black Tea Benefits: काली चाय सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। आप रोज सुबह खाली पेट काली चाय का सेवन कर सकते हैं। काली चाय पाचन के लिए अच्छा होता है।

Written by Anju Rawat | Published : December 31, 2025 8:24 AM IST

1/6

काली चाय पीने के फायदे- Kali Chai Pine Ke Fayde

Black Tea Benefits in Hindi: मेरे ससुर (Father in Law) रोज सुबह उठकर काली चाय पीते हैं। मैं उन्हें कई बार दूध वाली चाय बनाकर देती हूं, पर वह साफ मना कर देते हैं। वह कहते हैं, "जब भी मैं दूध वाली चाय पीता हूं तो मुझे गैस और एसिडिटी बन जाती है। इसलिए मैं कभी-कभार ही दूध वाली चाय पीता है। मुझे ब्लैक टी पीना ही पसंद है।" वह ब्लैक टी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। उनका कहना है काली चाय पीने से पाचन तंत्र ठीक बना रहता है और कब्ज भी ठीक होती है। इसलिए वह रोजाना 2-3 बार सिर्फ ब्लैक टी ही पीते हैं। तब से मैंने भी ब्लैक टी पीना शुरू कर दिया है और यकीन मानिए इससे मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। ब्लैक टी पीने के बाद से मेरी ब्लोटिंग और गैस की दिक्कत ठीक होने लगी। इसलिए आपको भी अपनी डाइट में ब्लैक टी जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन से जानते हैं रोज सुबह काली चाय पीने के फायदे (Kali Chai Pine ke Fayde)-

2/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

काली चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। काली चाय में नींबू डालने से इसमें विटामिन सी की पूर्ति होती है। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है और कई मौसमी बीमारियों से बचाता है। काली चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं और शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। Also Read - काली चाय पीने से मिलेंगे आपको ये फायदे

3/6

पाचन के लिए फायदेमंद

काली चाय पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है। पाचन में सुधार करने के लिए आप काली चाय का सेवन रोजाना कर सकते हैं। काली चाय में टैनिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन-तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। काली चाय पीने से कब्ज और गैस की दिक्कत ठीक होती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट काली चाय पिएंगे तो इससे एसिडिटी भी ठीक होती है।

4/6

हार्ट हेल्थ में सुधार

काली चाय हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी होती है। काली चाय में फ्लेवोनोइड्स और थियाफ्लेविन होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। काली चाय हाई बीपी के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है। काली चाय पीने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। Also Read - Black Tea Benefits: आपकी इन परेशानियों का समाधान है ब्लैक टी, Watch Video

5/6

ब्लड शुगर नियंत्रित रखे

अगर आपको डायबिटीज है तो आप रोज सुबह ब्लैक टी यानी काली चाय पी सकते हैं। ब्लैक टी पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। ब्लैक टी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज रोगियों को दूध वाली चाय के बजाय काली चाय का सेवन करना चाहिए।

6/6

काली चाय कैसे बनाएं?- How To Make Black Tea In Hindi

काली चाय को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप एक पैन लें और इसमें पानी डालें। पानी को 2-3 मिनट तक उबालें और फिर इसमें चाय की पत्ती डालें। इसमें काली मिर्च और अदरक मिलाएं। इन दोनों को भी अच्छी तरह से पकने दें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गिलास में निकाल लें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं। नींबू और शहद शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। Also Read - Weight Loss Tea: Black Tea या Green Tea दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है?