चेहरे की बढ़ती उम्र पर रोक लगा दे ये जादुई पानी, हर कोई करेगा नूर की तारीफ

Verified Medically Reviewed By: Dt. Pranjal kumat

Benefits of drinking beetroot water for wrinkles: बढ़ती उम्र की परेशानियां जैसे की झाइयां, झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करने में चुकंदर का पानी आपकी मदद कर सकता है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : December 10, 2025 7:47 AM IST

1/7

चेहरे के लिए चुकंदर का पानी पीने के फायदे

Benefits of drinking beetroot water for wrinkles : चेहरे की बढ़ती उम्र के कारण झाइयां, झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या होना एक आम बात है। झाइयों और झुर्रियों से राहत दिलाने में चुकंदर का पानी (Chukandar ka Pani Peene ke Fayde) आपकी मदद कर सकता है। चुकंदर के पानी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फोलेट (विटामिन B9), बीटालेन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, आयरन जैसे तत्व होते हैं। ये स्किन को अंदर से रिपेयर करके त्वचा की बढ़ती उम्र पर रोक लगाते हैं।

2/7

चुकंदर का पानी झाइयों और झुर्रियों को कैसे रोकता है?

डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, फोलेट, आयरन और डिटॉक्सिफाइंग तत्व त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। चुकंदर का पानी त्वचा में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को खत्म करता है। इससे झुर्रियां और झाइयां खत्म हो जाती है। Also Read - होली पर घर पर बनाएं बीटरूट शॉट्स, स्वाद और सेहत में भी है जबरदस्त

3/7

चेहरे पर आता है गुलाबीपन

चुकंदर आयरन और फोलेट से भरपूर होता है, जो ब्लड बढ़ाने में मदद करता है। अब शरीर का खून बेहतर होता है, तो चेहरे पर अंदर से गुलाबी ग्लो आता है। आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि चुकंदर का विटामिन C और सिलिका स्किन की लोच (Elasticity) बढ़ाते हैं। इससे त्वचा टाइट होती है और झुर्रियां घटती हैं।

4/7

झाइयों और पिगमेंटेशन में कमी

चुकंदर का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। जब लिवर साफ रहता है, तो त्वचा पर मौजूद पिगमेंटेशन, झाइयां और काले धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। चुकंदर के पानी का विटामिन सी मेलेनिन को धीरे-धीरे नियंत्रित करता है, जो झाइयां घटाने में मददगार होता है। Also Read - 2-3 हजार के प्रोडक्ट छोड़िए सिर्फ 10 रुपये में चेहरे पर आएगा ग्लो, ट्राई करें ये नुस्खा

5/7

झाइयों के लिए चुकंदर का पानी कैसे बनाएं?

झाइयों से बचाने वाला चुकंदर का पानी बनाना बहुत ही आसान काम है। चुकंदर का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक मध्यम आकार का चुकंदर लें। चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। 1 पैन में 2 से 3 गिलास पानी में डालकर 10 मिनट उबालें। जब पानी हल्का गुलाबी हो जाए तो गैस बंद कर दें। पानी ठंडा होने दें और छान लें। आप चाहे तो चुकंदर के पानी में थोड़ा सा नींबू या शहद भी मिला सकते हैं।

6/7

शरीर बॉडी को डिटॉक्स को करता है

डाइटिशियन का कहना है कि चुकंदर लिवर को साफ करने में मदद करता है। जब बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। तब त्वचा के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। रोजाना चुकंदर का पानी पीने से स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। साथ ही, झाइयां भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। Also Read - अब केवल 1 बीटरूट से कम होगा चेहरे का कालापन, ऐसे बनाएं फेस पैक

7/7

ग्लोइंग स्किन के लिए कब पिएं चुकंदर का पानी

झाइयों, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से राहत पाने के लिए चुकंदर का पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे डिटॉक्स तेजी से होता है और स्किन ग्लो करने लगती है। डाइटिशियन के अनुसार, अगर आप 1 महीने तक लगातार सुबह खाली पेट चुकंदर का पानी पीते हैं, तो आपको चेहरे में बदलाव नजर आने लगेगा।