गर्मी में अजवाइन का पानी पीने के फायदे
Benefits Of Drinking Ajwain Water In Summer: अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है। यह न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए अधिकतर लोग इसका सेवन सर्दियों में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में भी अजवाइन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जी हां, गर्मियों में नियमित रूप से अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि गर्मियों में अजवाइन का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Garmi Me Ajwain Ka Pani Peene Ke Fayde) -