दही और शहद से घर पर बनाएं बालों का नेचुरल कंडीशनर, फायदा लेने के लिए इस्तेमाल करने का तरीका भी जानें

Balo me Dahi Aur Shahad ke Fayde: दही और शहद दोनों ही बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और इन दोनों का सही इस्तेमाल करके बालों के लिए नेचुरल हेयर कंडीशनर बनाया जा सकता है, जिससे काफी फायदे मिलते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : September 18, 2025 9:28 AM IST

1/6

दही और शहद से बनाएं हेयर कंडीशनर

Curd and Honey Hair Conditioner: बाल सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि बाल आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। लेकिन सुंदर बालों को मेंटेन करके रखना इतना आसान नहीं है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बालों का झड़ना, रूखापन और कमजोर होना आम समस्या बन गई है। ऐसे में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। कंडीशनर बालों की नमी बनाए रखने और उन्हें मुलायम बनाने के लिए जरूरी होता है। अगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कंडीशनर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो सावधान हो जाइए। इनके साइड इफेक्ट्स आपके बालों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसकी जगह आप दही और शहद से बना नेचुरल कंडीशनर ट्राई करें।

2/6

क्यों फायदेमंद है दही और शहद?

दही का इस्तेमाल सौंदर्य को बढ़ाने के लिए कई सौ सालों पहले से किया जा रहा है। असल में दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी और लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करने, डैंड्रफ हटाने और बालों को कंडीशनर करने में मदद करते हैं। वहीं शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें ड्राई और फ्रिजी होने से बचाता है। Also Read - Hair Care in Winters: सर्दियों में बालों की कंडिशनिंग के लिए ये नैचुरल चीज़ें हैं बेस्ट

3/6

कंडीशनर के लिए जरूरी सामग्री

इस खास नेचुरल कंडीशनर को बनाने के लिए आपको कोई खास बाहरी सामग्री की जरूरत नहीं है। आप घर पर आसानी से मिल जाने वाली दही और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको 2 टेबलस्पून ताजा दही और 1 टेबलस्पून शहद की जरूरत होगी।

4/6

इस्तेमाल करने का सही तरीका

सबसे पहले एक ताजा दही और शहद को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक समान रूप से लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए बालों को शावर कैप से ढक लें और इसे 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैम्पू से बालों को धो लें। Also Read - बारिश में भीगने के बाद भी नहीं होगा वायरल फ्लू, 5 तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल

5/6

क्या मिलेंगे फायदे

दही और शहद से बना नेचुरल कंडीशनर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों में गहराई से नमी पहुंचाता है, जिससे बाल रूखे और बेजान नहीं रहते। इसके साथ-साथ डैंड्रफ खत्म होता है और बालों की चमक व चिकनापन बढ़ने लगता है।

6/6

कितनी बार इस्तेमाल?

इस नेचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल हफ्ते में 1–2 बार करना पर्याप्त होता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है