Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी

Benefits of cooking in cast iron pan: नॉन स्टिक या स्टील की कड़ाही में सब्जी पकाने की बजाय लोहे की कड़ाही में सब्जी पकाएंगे,तो इससे शरीर में खून की कमी (Lohe ki Kadai me Khana Banane ke Fayde) दूर होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 10, 2025, 9:11 AM

Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी photo icon1/6

लोहे की कड़ाही में पका हुआ खाना खाने के फायदे

Benefits of Cooking in Cast Iron Pan: सब्जी पकाने के लिए आप फैंसी नॉन स्टिक, स्टील या कोई भी अन्य धातु की कड़ाही का इस्तेमाल करते हैं, तो रुक जाइए। इन धातुओं की बजाय खाना पकाने के लिए आप लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल कीजिए। लोहे की कड़ाही में पका हुआ खाना खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ पर प्रकाशित रिसर्च बताती है कि लोहे की कड़ाही में खाना पकाने से खाने में आयरन की मात्रा बढ़ जाती (Lohe ki Kadhai mein Paka hua Khana Khane ke Fayde) है। आयरन युक्त खाना खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी photo icon2/6

गोलियों से बेहतर है लोहे की कड़ाही

अक्सर लोग आयरन की कमी को पूरा करने के लिए गोलियां लेते हैं। आयरन की गोलियां खाने से कब्ज, उल्टी, पेट में दर्द, भूख कम लगना जैसी परेशानियां होती हैं। लोहे की कड़ाही से मिलने वाला आयरन पूरी तरह प्राकृतिक और साइड इफेक्ट-फ्री माना जाता है। यह शरीर में धीरे-धीरे पहुंचता है, जिससे एनीमिया से राहत मिलती है। Also Read - पालक से भी ज्यादा आयरन देती हैं ये 7 चीज

Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी photo icon3/6

लोहे की कड़ाही में आयरन तेजी से अवशोषित होता है

डॉक्टर बताते हैं कि कई बार लोग आयरन युक्त फूड आइटम तो खाते हैं, लेकिन शरीर उन्हें सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है। कड़ाही में मिला आयरन माइक्रो आयरन कण के रूप में होता है। जब आप लोहे की कड़ाही में खाना पकाते हैं, तो खाने में आयरन तेजी से बढ़ता है। ऐसा खाना खाने से आयरन का अवशोषण भी ज्यादा होता है।

Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी photo icon4/6

लोहे की कड़ाही में पका हुआ खाना खाने से खून की कमी कैसे दूर होती है?

दिल्ली के जनरल फिजिशियन सुरिंदर कुमार का कहना है कि आज के समय में खून की कमी (एनीमिया) एक आम समस्या बन चुकी है। एनीमिया महिलाओं और बुजुर्गों में ज्यादा देखा जाता है। आयरन की कमी के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने लगता है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना, थकान, सांस फूलना जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में आयरन की कमी को पूरा करने में लोहे की कड़ाही में पका हुआ खाना फायदेमंद होता है। डॉक्टर के अनुसार, जब खाना लोहे की कड़ाही में पकता है तो बहुत थोड़ी मात्रा में नॉन-हीम आयरन खाने में मिल जता है। ये आयरन हमारे शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित (absorb) हो जाता है। Also Read - इन 8 फलों में होता है सबसे ज्यादा आयरन

Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी photo icon5/6

लोहे की कड़ाही पर क्या कहती है रिसर्च

रिसर्च बताती हैं कि लोहे के बर्तन में पकाया खाना खाने से हीमोग्लोबिन के स्तर में 15 से 25 प्रतिशत तक सुधार आता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना कम से कम एक समय सब्जी पकाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करें, तो उनमें खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

Non Stick या स्टील नहीं इस कड़ाही में पकाए सब्जी, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी photo icon6/6

लोहे की कड़ाही इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप पहली बार सब्जी पकाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले सरसों तेल लगाकर हल्का गर्म करें। इसके बाद कड़ाही को नमक डालकर रगड़कर साफ करें। इससे जंग हट जाता है और कड़ाही की सतह स्मूथ हो जाती है। लोहे की कड़ाही में टमाटर, इमली, नींबू जैसे खट्टे पदार्थों को ज्यादा पकाएं। इससे खाने में आयरन ज्यादा रिलीज होता है। अगर आप बिना दवा और बिना साइड इफेक्ट के आयरन बढ़ाना चाहते हैं, तो लोहे की कड़ाही को अपनी रोजमर्रा की रसोई का हिस्सा जरूर बनाएं। Also Read - सुबह खाली पेट रोजाना खाएं भीगे हुए चने, आयरन के साथ-साथ हड्डियों को भी मिलेगी मजबूती

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source