15 दिनों तक करें अर्जुन की छाल और लहसुन का सेवन, शरीर में दिखेंने लगेंगे ये 5 बदलाव

Benefits of Arjuna Bark and Garlic : अर्जुन की छाल और लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस मिश्रण के सेवन से स्वास्थ्य को क्या फायदे हो सकते हैं?

Written by Kishori Mishra | Published : August 14, 2025 2:18 PM IST

1/7

अर्जुन की छाल और लहसुन के फायदे

Arjuna Bark and Garlic Benefits : भारतीय आयुर्वेद की जड़ी-बूटियां कई तरह की घातक बीमारियों को दूर करने में प्रभावी होती हैं। आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाता है, जिसमें अर्जुन की छाल का नाम सबसे ऊपर आता है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका प्रयोग न सिर्फ शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए क्या जाता है, बल्कि यह हाई ब्लड प्रेशर, कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर जैसी समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। वहीं, अगर आप इसके साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसके फायदे दोगुने बढ़ सकते हैं। जी हां, अर्जुन की छाल और लहसुन से तैयार पाउडर का सेवन करने से शरीर की कई तरह की दिक्कतों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल और लहसुन के फायदे (Arjuna Ki Chhal aur Lehsun Ke Fayde ) क्या हैं?

2/7

हार्ट की मांसपेशियों को रखे स्वस्थ

अर्जुन की छाल और लहसुन के पाउडर का एक साथ सेवन करने से यह हार्ट की पंपिंग एक्टिविटी, हृदय की मांसपेशियों की शक्ति में सुधार करता है और ब्लड से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। इससे हार्ट अटैक के खतरों को कम किया जा सकता है।  Also Read - 30 दिन अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से क्या होगा? जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव

3/7

बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर होगा कम

अर्जुन की छाल और लहसुन का पाउडर एक साथ गर्म पानी के साथ लेने से आपके शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। यह न सिर्फ हार्ट डिजीज से बचाव करने में प्रयोगी है, बल्कि इसकी मदद से धमनियों में रुकावट को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।

4/7

ब्लड प्रेशर को करे कम

यह मिश्रण ब्लड वेसेल्स को खुलने या चौड़ा होने को बढ़ावा देता है। इससे ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस मिश्रण का सेवन जरूर करें। इससे आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक कम हो सकता है।  Also Read - अर्जुन की छाल कब और कैसे पीनी चाहिए?

5/7

शरीर की कमजोरी करे कम

अर्जुन की छाल और लहसुन का मिश्रण न सिर्फ हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है, बल्कि यह शरीर में होने वाली कमजोरी को भी दूर कर सकता है। दरअसल, इनमें एलिसिन और अर्जुनोसाइड्स होता है, जो शरीर में होने वाली कमजोरी को कम कर सकता है।

6/7

पेट के अल्सर से करे बचाव

अर्जुन की छाल और लहसुन के मिश्रण का सेवन करने से पेट में बनने वाली एसिडिटी को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह पेट के अल्सर के ट्रीटमेंट के लिए भी काफी अच्छा माना जा सकता है।  Also Read - इस पेड़ की छाल को मात्र घोलकर पीने से ही शरीर से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, ऐसे करें इस्तेमाल

7/7

कैसे करें अर्जुन की छाल और लहसुन का सेवन?

अर्जुन की छाल और लहसुन का सेवन करने के लिए आप दोनों के पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। अब इस पाउडर को गर्म पानी के साथ फाक लें। रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको बेहतर लाभ मिल सकता है। हालांकि, आप इस मिश्रण का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं।