नमक के पानी से नहाने के फायदे
Benefits of Salt Bath: सर्दी के मौसम में नमक के पानी से नहाने से स्किन और शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। नमक के पानी से नहाने से ड्राई स्किन की परेशानी दूर होती है। नमक का पानी स्किन को एक्सफोलिएट करता है। इससे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर होने वाले दाग-धब्बे दूर होते हैं। नमक के पानी से नहाने को आयुर्वेद में इसे सॉल्ट बाथ या लवण स्नान कहा गया है। आयुर्वेद के अनुसार, नमक में मौजूद मिनरल्स त्वचा के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं और अंदरूनी सिस्टम पर पॉजिटिव इफेक्ट भी डालते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं नमक के पानी से नहाने के फायदों के बारे में (Namak Ke Pani se Nahane ke Fayde)।