बालों पर तिल का तेल और अजवाइन मिश्रण लगाने के फायदे
Til Tel and Ajwain for Hair: तिल का तेल सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। ज्यादातर लोग हड्डियों का दर्द दूर भगाने के लिए तिल के तेल का उपयोग करते हैं। आप चाहें तो बालों को मजबूत बनाने के लिए भी तिल के तेल का यूज कर सकते हैं। वैसे तो तिल के तेल को बालों पर सीधे तौर पर लगाया जा सकता है। लेकिन, अगर आप तिल के तेल में अजवाइन मिक्स करके लगाएंगे तो इससे बालों को ज्यादा फायदा मिलेगा। तिल के तेल और अजवाइन का मिश्रण बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद होता है। इस मिश्रण को लगाने से बालों और स्कैल्प से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए, जानते हैं बालों पर तिल का तेल और अजवाइन का मिश्रण लगाने के फायदे (Balo Par Til ka Tel aur Ajwain Lagane ke Fayde)-