रात को चेहरे पर लगाएंगे गुलाब जल, तो मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Rose Water Benefits in Hindi: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज रात को सोते समय चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई कर सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Updated : June 5, 2025 11:52 AM IST

1/6

रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

Benefits of Applying Rose Water on Face: ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। गुलाब जल में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। गुलाब जल ड्राई, रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। अक्सर लोग क्लींजर या टोनर के तौर पर गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं। गुलाब जल लगाने से स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड बनी रहती है। इससे त्वचा पर निखार आता है और रंगत भी साफ होती है। गुलाब जल स्किन पोर्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। वैसे तो लोग सुबह के समय चेहरे पर गुलाब जल लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो रात में भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे (Rat me Chehre Par Gulab Jal Lagane ke Fayde)-

2/6

मुंहासों से छुटकारा दिलाए

अगर आप चेहरे के मुंहासों से परेशान हैं, तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल त्वचा के मुंहासों, पिंपल्स और फोड़े-फुंसियों को मिटाने में असरदार होता है। गुलाब जल में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण, त्वचा पर नमी बनाए रखते हैं। इससे त्वचा की ड्राईनेस कम होती है और पोर्स हेल्दी रहते हैं। इससे मुंहासों से छुटकारा मिलता है और त्वचा साफ होती है।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

टैनिंग दूर करे

गर्मी में टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। रोज रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से टैनिंग और सनबर्न से भी राहत मिल सकती है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है। इससे डार्क स्पॉट्स और टैनिंग से छुटकारा मिलता है। अगर आप टैनिंग से परेशान हैं, तो रोज रात को चेहरे पर गुलाब जल छिड़क सकते हैं।

4/6

दाग-धब्बों से निजात दिलाए

गुलाब जल दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार हो सकता है। अगर आप दाग-धब्बों या डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं, तो रोज रात को चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे लगा सकते हैं। गुलाब जल दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में असरदार होता है। यह त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। कुछ दिनों तक रोजाना गुलाब जल लगाने से दाग-धब्बे पूरी तरह से मिट सकते हैं। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

त्वचा का निखार बढ़ाए

गुलाब जल में हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। अगर आप चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। गुलाब जल त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। गुलाब जल लगाने से स्किन हमेशा हाइड्रेटेड रहती है और पोर्स हेल्दी बनते हैं।

6/6

चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?

आप भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब जल लें और इसे चेहरे पर स्प्रे करें। फिर गुलाब जल को त्वचा पर अवशोषित होने दें। आप चाहें तो कॉटन पैड की मदद से भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा या कच्चे दूध के साथ मिक्स करके भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा और स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां