सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाने के फायदे
Benefits Of Mustard Oil And Clove: आमतौर पर, सरसों के तेल और लौंग का इस्तेमाल भारतीय घरों में खाना बनाने में किया जाता है। ये दोनों न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में सरसों के तेल और लौंग के मिश्रण का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में विटामिन्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जबकि, लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दोनों का मिश्रण शरीर से लेकर त्वचा और बालों की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सरसों के तेल में लौंग मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से -