पैरों के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे
Benefits Of Rubbing Mustard Oil On Feet: सरसों का तेल इस्तेमाल आमतौर पर खाना पकाने में किया जाता है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। दरअसल, सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि पैर के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? आयुर्वेद के अनुसार, सरसों के तेल से पैर के तलवों की मालिश करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। नियमित रूप से पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे सर्दी-जुकाम से लेकर जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं पैर के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करने के फायदों के बारे में विस्तार से -
