बालों पर सरसों का तेल लगाने के फायदे
Mustard Oil Benefits in Hindi: सरसों का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होता है। यही वजह है कि कई लोग बालों की मसाज करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। सरसों का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सरसों का तेल हेयर फॉल को रोकता है। यह रूखे और बेजान बालों से छुटकारा दिलाता है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। सरसों का तेल स्कैल्प हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और रूसी की समस्या को दूर करते हैं। इसलिए आप भी बालों पर सरसों का तेल लगा सकते हैं।
