बालों के लिए सरसों का तेल और मेथी दाना
Sarson ke Tel aur Methi Dana ke Fayde: आज के समय में अधिकतर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। बालों में हल्का हाथ फेरते ही कई बाल टूटकर गिर जाते हैं और कंघी तो पूरी बालों से भर जाती है। ऐसे में लोग बाजार के महंगे और केमिकल युक्त उत्पादों का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में बालों को और नुकसान पहुंचाते हैं। धीरे-धीरे बाल इतने कमजोर हो जाते हैं कि गंजापन दिखने लगता है, जिससे आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है। लेकिन राहत की बात ये है कि इसका समाधान हमारे घर में ही मौजूद है। सरसों का तेल और मेथी दाना। ये दोनों मिलकर बालों की जड़ों को पोषण देकर झड़ने से रोक सकते हैं और बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
