मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और एलोवेरा मिलाकर लगाने के फायदे
Multani Mitti with Rose Water and Aloe Vera Gel: मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। यह एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होती है। यह त्वचा का निखार बढ़ाती है और रंगत को भी साफ करती है। मुल्तानी मिट्टी सभी स्किन टाइप के लिए अच्छी होती है, लेकिन ऑयली स्किन के लिए इसे बेहद लाभकारी बताया जाता है। हालांकि, अगर आपकी ड्राई स्किन है तो भी आप एलोवेरा और गुलाब जल के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करके लगाने से स्किन को कई लाभ मिलते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से क्या होता है (Chehre Par Multani Mitti me Gulab Jal or Aloe Vera Lagane se Kya Hota Hai)?