चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई

Chandan Powder and Multani Mitti for Face: मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर, दोनों स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे कई त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 20, 2025, 9:20 PM

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई photo icon1/6

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से क्या होता है?- Sandalwood Powder And Multani Mitti Face Pack

Multani Mitti or Chandan Powder ke Fayde: मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जिनका इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। प्राचीन समय में चेहरे की सुंदरता बढ़ाने और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का उपयोग किया जाता था। अब कई कंपनियां भी मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर इंग्रीडिएंट वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स (Skin Care Products) का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप चाहें तो घर पर ही मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। आइए, जानते हैं कि चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई photo icon2/6

1. त्वचा की जलन शांत होगी

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। चेहरे पर चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। अगर आपको त्वचा पर जलन महसूस हो, तो आप चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगा सकते हैं। इन दोनों का पेस्ट त्वचा की जलन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। कई बार मुंहासों या फोड़े-फुंसियों की वजह से चेहरे पर जलन होने लगती है। ऐसे में इस पेस्ट को लगाना फायदेमंद होता है।  Also Read - मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक से स्किन को करें साफ, जाने लगाने का सही तरीका

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई photo icon3/6

2. मुंहासों से राहत

अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के एक्स्ट्रा सीबम उत्पादन को कंट्रोल करती है। इससे त्वचा की चिपचिपाहट कम होती है और मुंहासों से राहत मिलती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का पेस्ट लगाएंगे, तो इससे मुंहासे और फोड़े-फुंसियों से छुटकारा मिल सकता है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई photo icon4/6

3. दाग-धब्बों से छुटकारा

दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। ऐसे में दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होते हैं। इस मिश्रण को लगाने से टैनिंग और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा मिलता है। अगर आप रोजाना मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का पेस्ट लगाएंगे, तो इससे चेहरे के जिद्दी काले दाग धीरे-धीरे गायब होने लगेंगे। Also Read - चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें?

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई photo icon5/6

4. डेड स्किन सेल्स होंगे रिमूव

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना बेहद जरूरी होता है। डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं। इससे स्किन सेल्स रिपेयर होती है। डेड स्किन सेल्स निकालने के लिए आप चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो हल्के हाथों से धीरे-धीरे स्क्रब करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से दूर होंगी ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें अप्लाई photo icon6/6

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें। आप सप्ताह में 2-3 बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं। Also Read - करवा चौथ पर दिखें सबसे सुंदर, आजमाएं 1 नुस्खा और पति को बना दें खूबसूरती से कायल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source