गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने के फायदे
Benefits of Applying Multani Mitti and Rose Water on Face: मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग इन दोनों को अपने स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करते हैं। हालांकि, सभी लोग मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कोई मुल्तानी मिट्टी को कच्चे दूध के साथ मिक्स करके लगाता है, तो कोई गुलाब जल को टोनर के तौर पर लगाता है। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक साथ मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। खासकर, गर्मियों में इन दोनों को मिलाकर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। साथ ही, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसलिए आप भी गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिक्स करके लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने के फायदे (Garmi me Chehre Par Multani Mitti or Gulab Jal Lagane ke Fayde)-