रोज रात को चेहरे पर नींबू का रस के फायदे
Lemon Juice Benefits in Hindi: नींबू का रस सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें साइट्रिक एसिड, विटामिन-सी और ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नींबू का रस दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में असरदार होता है। हालांकि, कहा जाता है कि नींबू के रस को सीधे तौर पर चेहरे पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। इसलिए आप इसे एलोवेरा जेल, गुलाब जल, नारियल तेल या मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। वैसे तो चेहरे पर किसी भी समय नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप रात को सारा काम करने के बाद ही फ्री होते हैं, तो तब भी नींबू का रस अप्लाई कर सकते हैं। रात को चेहरे पर नींबू का रस लगाना बेहद लाभकारी होता है। आइए, जानते हैं चेहरे पर नींबू के रस को लगाने के फायदे क्या होते हैं (Roj Raat ko Chehre Par Nimbu ka Ras Lagane ke Fayde)?