चेहरे पर फिटकरी और गुलाब जल लगाने के फायदे
Benefits of Applying Fitkari and Rose Water on Face: फिटकरी और गुलाब जल, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जिनका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है। आपको बता दें कि फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को कई तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं। यही वजह है कि कई पुरुष शेविंग के बाद फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। अगर गुलाब जल की बात की जाए तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। गुलाब जल त्वचा की जलन को शांत करता है और त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। वैसे तो लोग अलग-अलग तरीकों से फिटकरी और गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो फिटकरी और गुलाब जल को एक साथ मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं चेहरे पर फिटकरी और गुलाब जल लगाने के फायदे (Chehre Par Fitkari aur Gulab Jal Lagane ke Fayde)-