दही और मेथी का हेयर मास्क के फायदे
हर लड़की का सपना होता है कि उसके बाल लंबे-घने और शाइनी हों। लेकिन गर्मी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और पसीने के कारण स्कैल्प में गंदगी जमा हो जाती है। इसके कारण हेयर फॉल, डैमेज बाल और डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, अगर आप भी बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। अगर आप खूबसूरत और चमकदार बाल चाहते हैं, तो आप दही और मेथी का हेयर मास्क लगा सकते है। जी हां, दही और मेथी का मास्क बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दही और मेथी का हेयर मास्क लगाने से हेयर ग्रोथ बेहतर हो सकती है। इतना ही नहीं, यह डैंड्रफ को कम करता है और बालों को मुलायम व चमकदार भी बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं दही और मेथी का हेयर मास्क लगाने के फायदे और इसे बनाने का तरीका (Dahi Aur Methi Ka Hair Mask Lagane Ke Fayde) -
