hamburger icon
A
Read in English

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं

Coconut Oil Benefits in Hindi: नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की है तो रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : September 15, 2025, 7:54 AM

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं photo icon1/6

40+ महिलाएं रात में नारियल तेल लगाने के फायदे

Coconut Oil Benefits After 40 Years: नारियल तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। नारियल तेल त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा की रंगत को भी साफ करता है। सभी उम्र के लोग चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा की है, तो भी नारियल तेल का यूज कर सकती हैं। इससे बढ़ती उम्र के लक्षण भी दूर होते हैं। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद रात में चेहरे नारियल तेल लगाने के फायदे (40 Saal ke Bad Chehre Par Nariyal Tel Lagane ke Fayde)-

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं photo icon2/6

झुर्रियां मिटाए

40 साल के बाद चेहरे पर झुर्रियां होने लगती हैं। ऐसे में नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नारियल तेल में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने में असरदार होते हैं। नारियल तेल लगाने से लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं। नारियल तेल स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।  Also Read - गर्मी में चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं?

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं photo icon3/6

मुंहासों से छुटकारा दिलाए

40 साल के बाद भी चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हैं तो आप नारियल तेल का यूज कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। नारियल तेल त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसे रात में लगाने से मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं photo icon4/6

त्वचा का निखार बढ़ेगा

40 साल के बाद स्किन डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में नारियल का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह डल और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। इसलिए आपको रात में चेहरे पर नारियल का तेल जरूर लगाना चाहिए।  Also Read - सर्दियों में रोज रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं photo icon5/6

दाग-धब्बे मिटेंगे

अगर आप 40 साल की है और दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो चेहरे पर नारियल तेल लगा सकती हैं। अगर आप रोज रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे तो इससे दाग-धब्बे मिटेंगे। नारियल का तेल झाइयों और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

40+ महिलाएं रात में चेहरे पर जरूर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं photo icon6/6

चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?

इसके लिए आप एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2-3 मिनट तक त्वचा की धीरे-धीरे मालिश करें। आप रोज रात को नारियल तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है और त्वचा की रंगत में सुधार होता है।  Also Read - पति देव को खूबसूरती का पाठ पढ़ाती हैं अदिति राव हैदरी, आप भी जाने कैसे करती हैं नारियल तेल का इस्तेमाल