चेहरे पर एलोवेरा में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदे
Benefits Of Aloe Vera With Turmeric For Face: एलोवेरा जेल और हल्दी, दोनों हमारी स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। एलोवेरा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। वहीं, हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर एलोवेरा जेल और हल्दी को एक साथ मिलाकर लगाया जाए, तो इससे त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा जेल में हल्दी मिलाकर लगाने से मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं एलोवेरा जेल में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से -