सर्दियों में चेहरे पर क्यों लगाना चाहिए एलोवेरा जेल? जानें इसके फायदे

Aloe Vera Gel Benefits in Hindi: एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है।

Written by Anju Rawat | Published : January 12, 2026 10:35 AM IST

1/6

सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

Aloe Vera Gel for Face: एलोवेरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बी12 पाए जाते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जेल में जिंक, एंजाइम और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा की सूजन को कम करता है और स्किन सेल्स को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। वैसे तो कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा जेल शामिल करते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि एलोवेरा जेल सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आपको भी सर्दियों में अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए। आइए, जानते हैं कि सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे क्या हैं (Chehre Par Aloe Vera Gel Lagane ke Fayde Kya Hota Hai)?

2/6

मुंहासों से निजात दिलाए

सर्दियों में कई लोगों को मुंहासों से भी परेशान होना पड़ता है। ऐसे में एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है। एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के कील-मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है, जो मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को मिटाने में असरदार होते हैं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को कम करने में असरदार होते हैं। Also Read - ड्राई और रूखे बाल? एलोवेरा में मिलाएं ये 3 चीजें, पहली बार में दिखेगा फर्क

3/6

त्वचा को चमकदार बनाए

एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम, कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता है। सर्दियों में चेहरा डल और बेजान हो जाता है। ऐसे में एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा की चमक बढ़ाता है और रंगत को साफ करने में मदद करता है।

4/6

ड्राई स्किन से छुटकारा

सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए इस मौसम में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा जेल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखता है। अगर आप सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएंगे तो इससे त्वचा सॉफ्ट-शाइनी बनी रहती है। Also Read - चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं तो लगाएं ये 1 चीज, दूर होगी समस्या और खिलेंगी त्वचा

5/6

त्वचा की सूजन कम करे

सर्दियों में कई बार चेहरे पर सूजन और पफीनेस होने लगती है। इसकी वजह से चेहरा फ्रेश और खिला-खिला नजर नहीं आता है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा की जलन को भी शांत करने में मदद करते हैं।

6/6

सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल कैसे लगाएं?

इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। चेहरे की 2-3 मिनट तक अच्छी तरह से मालिश करें और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करें। आप सप्ताह में 2 बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा का निखार बढ़ा सकते हैं। Also Read - मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें