सर्दियों में 1 गिलास दूध में मिलाकर पिएं दालचीनी का पाउडर, नहीं सताएगी सर्दी-जुकाम की समस्या

Verified VERIFIED By: Dr. Chanchal Sharma

benefits of adding a pinch of cinnamon to milk every night: सर्दी के मौसम में अगर आप भी अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम से परेशान रहते हैं, तो सोने से पहले दालचीनी का दूध पिएं। दालचीनी वाला दूध इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाता है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : December 24, 2025 12:00 PM IST

1/8

दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे

Cinnamon Milk Health Benefits: मेरी दादी कहा करती थी सर्दियों में बीमारियों से बचना है तो रोजाना रात को सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पियो। मेरी दादी की बात मैंने तो शायद कम ही मानी है, लेकिन साइंस मना चुका है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि सर्दियों में रात को सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पिया जाए, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं दालचीनी वाला दूध पीने के फायदों (DalChini Wala Doodh Peene ke Fayde) के बारे में।

2/8

बीमारियों का खतरा दूर होता है

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल तत्व, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दालचीनी वाले दूध की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर का तापमान संतुलित होता है और ये सर्दियों में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाता है। दालचीनी वाला दूध सर्दियों में बुजुर्ग और बच्चों दोनों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। Also Read - किन-किन चीजों को खाने से गैस बनती है? जानें, ब्लोटिंग होने पर क्या न खाएं

3/8

गले की समस्या से राहत

ठंड के मौसम में आपको गले के खराश, सर्दी, सूखी खांसी और बलगम बढ़ने की समस्या होती है, तो आपको दालचीनी का दूध जरूर पीना चाहिए। दालचीनी का दूध पीने से बलगम ढीला होता है और इससे गले को आराम देता है।

4/8

जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत

ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द और जकड़न आम समस्या है। दालचीनी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया के दर्द को कम करते हैं। डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि सर्दियों में रात को सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर का लचीलापन बना रहता है और मांसपेशियों की सूजन घटती है। मांसपेशियों की सूजन कम होने पर दर्द धीरे-धीरे घटने लगता है। Also Read - प्रदूषण का प्रभाव कम करने में मदद करेगा पानी, जानें 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

TRENDING NOW

5/8

नींद को बेहतर बनाए

दालचीनी वाला दूध पीने से दिमाग शांत होता है। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और दालचीनी की खुशबू मानसिक व शारीरिक तनाव को कम करती है। सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से नींद गहरी और सुकून भरी होती है। जिन लोगों को सर्दियों में अक्सर नींद न आना, रात को जागने की समस्या होती है, उन्हें दालचीनी वाला दूध पीकर ही सोना चाहिए।

6/8

पाचन अच्छा रहता है

सर्दियों में अक्सर पाचन तंत्रिका धीमी हो जाती है। इससे पेट में दर्द, गैस, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी होती है। सर्दियों में होने वाली इन परेशानियों को दूर करने में भी दालचीनी वाला दूध फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से आंतों की कार्यक्षमता बढ़ाती है। इससे कब्ज ढीला होता है और मल त्याग आसान हो जाता है। मल त्याग की प्रक्रिया आसान होने से पाचन अच्छा रहता है। Also Read - सर्दी में शरीर की गर्मी बनाएं रखने के लिए क्या खाएं?

7/8

दालचीनी वाला दूध कैसे बनाएं?

दालचीनी वाला दूध बनाने के लिए 1 गिलास दूध को धीमी आंच पर गुनगुना कर लें। गुनगुने दूध में दालचीनी डालें। इसे 5 मिनट तक पकने दें। दालचीनी वाले दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें स्वाद के अनुसार शहद को मिला लें। दालचीनी वाले दूध का पूरा फायदा आपके शरीर को मिले, इसके लिए इसे गुनगुना ही पिएं।

8/8

किन लोगों को दालचीनी वाला दूध नहीं पीना चाहिए?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि दालचीनी वाला दूध यूं तो सबकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं, लीवर की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। स्तनपान करवाने वाली महिलाएं एक सीमित मात्रा में ही दालचीनी वाले दूध का सेवन करें।  Also Read - पार्टी में आप भी कर लेते हैं ओवरइटिंग? जानें क्रिसमस के लिए 4 हेल्दी इटिंग टिप्स