कियारा से लेकर आलिया तक सर्दियों में यूं रखती हैं अपनी स्किन को हेल्दी और फ्रेश, जानें सेलेब्स के ब्यूटी सीक्रेट्स

जानें एक्ट्रेसेस अपनी स्किन को सर्दियों में हेल्दी रखने के लिए क्या उपाय करती हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : January 19, 2023 7:31 AM IST

1/10

सर्दियों में स्किन को कैसे हेल्दी रखती हैं एक्ट्रेसेस

Winter skin care secrets of Bollywood Actresses: मौसम बदलने के साथ ही हवा में नमी कम होने लगती है और ठंड बढ़ने लगती है और इसी के साथ शुरू होता है त्वचा पर बदलते मौसम का असर। सर्दियों का मौसम कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ा देता है। विंटर सीजन में बालों और त्वचा पर बुरा असर (effects of winter season on skin) पड़ता है। इसीलिए, सर्दियों में स्किन और बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है।

2/10

सेलेब्स के ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए भी यह मौसम मुश्किल होता है क्योंकि, ठंड, बदलते टेम्परेचर और आउटडोर शूटिंग के बीच उन्हें स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश दिखाना होता है। आइए जानें एक्ट्रेसेस अपनी स्किन को सर्दियों में हेल्दी रखने के लिए क्या उपाय करती हैं। (Winter skin care secrets of Bollywood Actresses in Hindi)  Also Read - नारियल पानी vs आंवला जूस: गर्मियों में कौन- सा ड्रिंक रखता है शरीर को ज्यादा ठंडा

3/10

आलिया भट्ट (Alia Bhatt's Skin Care Secret)

अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पानी का सहारा लेती हैं। जी हां, आलिया भट्ट दिन भर में 7-8 गिलास पानी जरूर पीती हैं। इससे उनकी स्किन अंदर से क्लीन, हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनती है। इसके साथ ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आलिया भट्ट रोज अपनी स्किन पर 2-3 दिन बार मॉइस्चराइजर लगाती हैं। आलिया भट्ट जेल बेस्ड या क्रीम बेस्ड मॉइस्जराइजर (cream-based moisturiser) लगाती हैं। (benefit of drinking water for skin)

4/10

मीरा राजपूत

अपने ब्यूटी सीक्रेट्स के लिए मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। स्किन और बालों की देखभाल करने के लिए मीरा राजपूत नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं। सर्दियों में मीरा राजपूत (Mira Rajput Kapoor skincare secrets for winters) नाभी और तलवों पर तिल के तेल से मसाल करती हैं। इसके अलावा वे स्पेशल मॉइस्चराइजर और लाइट सनस्क्रीन भी अप्लाई करती हैं  Also Read - शरीर में पानी की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?

5/10

कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हेल्दी और सॉफ्ट स्किन का ख्याल रखने के लिए सर्दियों के मौसम में एक्स्ट्रा केयर लेती हैं। रोजाना ढेर सारा पानी पीकर अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के अलावा कियारा स्किन को नरिशमेंट देने के लिए भी स्पेशल उपाय अपनाती हैं। सुबह वह अपनी स्किन को क्लिजिंग मिल्क से साफ करने के बाद सीरम अप्लाई करती हैं।

6/10

डाइट और एक्सरसाइज से रखती हैं स्किन को हेल्दी

कियारा स्किन को बाहर से केयर देने के साथ-साथ उसे अंदर से भी हेल्दी बनाने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वह अपनी डाइट पर भी ध्यान देती हैं और रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। (Kiara Advani's skincare secrets for winters)  Also Read - ज्यादा नमक बच्चों की किडनी कर रही हैं खराब, डॉक्टर से समझें कैसे रखें उन्हें सुरक्षित

7/10

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

ब्यूटीफुल स्किन और बालों के लिए दीपिका पादुकोण भी सर्दियों में घरेलू और पुराने उपाय अपनाती हैं। दीपिका सर्दियों में गर्म तेल से अपने सिर की चम्पी करती हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं

8/10

अनन्या पांडे (Ananya Panday)

यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल करती हैं। वह हल्दी (turmeric), शहद (honey) और दही जैसी नेचुरल चीजों की मदद से स्किन को क्लीन और सॉफ्ट रखती हैं। (Ananya Panday beauty secrets)  Also Read - अगर सोने से 2 घंटे पहले ही रख देंगे फोन, तो स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे

9/10

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

सर्दियों के मौसम में प्रियंका चोपड़ा एक स्पेशल स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं वह नमक, ग्लिसरीन और गुलाब जल से बने स्क्रब और फेस मास्क लगाती हैं। इसके अलावा वह घर में ही एक नेचुरल लिप बाम को तैयार करती हैं और उसे अप्लाई करती हैं।

10/10

प्रियंका लगाती हैं ये खास उबटन

स्किन केयर के लिए प्रियंका चोपड़ा आजमाएं हुए नुस्खों पर बहुत अधिक विश्वास करती हैं। वह, बेसन, दही, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर प्रियंका चोपड़ा एक उबटन भी लगाती हैं। ( Priyanaka Chopra homemade beauty secrets)  Also Read - शराब पीने से बढ़ता है इन 6 बीमारियों का जोखिम, जानें यह शरीर को कैसे करता है धीरे-धीरे खोखला