English हिन्दी
Advertisement

किन संकेतों से जानें कि स्किन हेल्थ खराब हो रही है?

अक्सर हम समझ नहीं पाते हैं कि हमारी स्किन की हेल्थ खराब हो गई है, और उसी डैमेज्ड स्किन पर तरह-तरह के हानिकारक तत्वों वाले ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह गलती न करें और इस लेख में बताए गए संकेतों से पहचानें कि आपकी स्किन हेल्थ खराब हो रही है।

Written By Vidya Sharma
Updated : August 1, 2026 4:14 PM IST

कैसे मिलता है स्किन हेल्थ बिगड़ने के संकेत?

हमारी स्किन शरीर के अंदर होने वाले बदलावों को दिखाती है, यही कारण है कि जब भी आप कुछ ऑयली या अनहेल्दी खाते हैं तो स्किन पर मुंहासे आने शुरु हो जाते हैं। कभी-कभी स्किन का ड्राई होना या चेहरे पर दाने निकलना सामान्य बात हो सकती है। लेकिन लगातार त्वचा से जुड़ी ऐसी समस्याओं का बने रहना यह संकेत दे सकता है कि त्वचा की सेहत बिगड़ रही है। इन शुरुआती संकेतों को पहचानकर छोटी-मोटी समस्याओं को गंभीर स्थिति बनने से रोका जा सकता है। आइए डॉ. बत्राज हेल्थकेयर की हेड ऑफ एस्थेटिक्स डॉक्टर वैशाली कामत से जानते हैं कि खराब स्किन हेल्थ का पता कैसे करें।

जब लंबे समय तक त्वचा रूखी रहे

मौसम में बदलाव के कारण हमारी त्वचा में रूखापन आ सकता है। लेकिन जब मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी त्वचा रूखी, खुरदरी या बेजान रहती है तो इसे अनदेखा न करें। लगातार डिहाइड्रेशन, पोषक तत्वों की कमी या स्किन बैरियर का कमजोर होना भी इसके कारण हो सकते हैं। हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पर निर्भर रहने के बजाय हाइड्रेशन, बैलेंस डाइट और अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही स्किनकेयर जरूरी है।

बार-बार एक्ने और सूजन की समस्या

अक्सर हम मुंहासों को सामान्य समझ लेते हैं, यह सोचकर कि जवानी में तो ऐसा होता ही है। लेकिन डॉक्टर बताती हैं कि बार-बार मुंहासे, रेडनेस या त्वचा में सूजन होना शरीर के किसी शरीर के अंदरूनी असंतुलन का संकेत हो सकते हैं। साथ ही हार्मोन में बदलाव, लंबे समय तक तनाव, खराब खान-पान की आदतें और कठोर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल लगातार दाने होने का कारण बन सकते हैं। डॉक्टर सलाह देती हैं कि मुंहासों को छेड़ना या त्वचा को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट करने से अक्सर सूजन बढ़ जाती है और ठीक होने में ज्यादा समय लगता है।

Advertisement

स्किन का अधिक सेंसिटिव हो जाना

डॉक्टर कहती हैं कि जब आपको ऐसा लगे कि आपकी स्किन पहले की तुलना में अधिक सेंसिटिव हो गई है, कुछ भी प्रोडक्ट लगाने से रिएक्ट कर रही है, तो समझ जाएं कि आपकी स्किन सेंसिटिव हो गई है। ऐसा लंबे समय तक प्रदूषण में रहने, धूप में अधिक समय बिताने या एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से हो सकता है। एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि आप माइल्ड क्लींजर और बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को पहले जैसा बना सकती हैं।

स्किन टोन का अलग-अलग होने

आपने खुद यह स्थिति अनुभव की होगी कि हमारा चेहरा तो साफ नजर आता है, लेकिन माथा डल और काला नजर आने लगता है। इसके अलावा काले धब्बे, अनइवन स्किन टोन, पिगमेंटेशन या छोटे-मोटे कट या घाव जिन्हें भरने में सामान्य से अधिक समय लगता है, ये संकेत हो सकते हैं कि आपकी स्किन स्ट्रेस में है। डॉक्टर बताती हैं कि वैसे तो ये बदलाव पोषक तत्वों की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन या स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं।

बाहर नहीं, अंदर से बनाएं स्किन को हेल्दी

डॉक्टर बताती हैं कि स्किन की हेल्थ को बनाए रखने के लिए सिर्फ अच्छे स्किनकेयर रूटीन की जरूरत नहीं होती है। बल्कि पर्याप्त नींद, रेगुलर फिजीकल एक्टिविटी, स्ट्रेस मैनेजमेंट, सही हाइड्रेशन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विशेषज्ञ की सलाह पर आधारित है, लेकिन यह किसी चिकित्सीय परामर्श या उपचार का विकल्प नहीं है। अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है या आप किसी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल शुरू करना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।