गर्मियों में सरसों का तेल अप्लाई करने का सही तरीका क्या है?
Right way to use mustard oil for skin: स्किन के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल बेहद कारगर तरीके से कर सकते हैं। ये तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। चाहे ड्राई स्किन हो या फिर खुजली-खुश्की हुई हो इस तेल को स्किन पर लगाना कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये तेल स्किन को पूरी तरह से नरिश करता है और फिर ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। लेकिन, कई बार ये तेल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है और किसी स्किन एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए, जरूरी है कि आप स्किन के लिए इस तेल के सही इस्तेमाल के बारे में जानें।