चेहरे पर टमाटर लगाने के तरीके
नेचुरल इंग्रीडिएंट्स स्किन के लिए बेस्ट माने जाते हैं क्योंकि, इनमें मौजूद नेचुरल तत्व जैसे मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल्स स्किन का पोषण करते हैं। साथ ही स्किन की रंगत निखारने और स्किन को इंफेक्शन फ्री रखने के लिए भी नेचुरल चीजें ही सबसे अच्छी साबित होती हैं। ऐसी ही एक चीज है टमाटर जो आपकी त्वचा को गर्मियों में स्वस्थ रखने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए गर्मियों में टमाटर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।