रूखे-सूखे बालों पर प्याज का रस लगाने का तरीका
Dry hair home remedies- बारिश में अक्सर लोग भीग जाते हैं। बारिश में भीगने से सिर की त्वचा और बालों को भी नुकसान पहुंचता है। बार-बार बारिश में भीगने से बालों को डैमेज पहुंच सकता है। इससे बालों में रूखापन बढ़ सकता है। बालों की ड्राइनेस बढ़ने के कारण बाल डल और सूखे हुए दिखायी देते हैं। ड्राइनेस के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल अधिक करनी पड़ती है। बालों में ऐसी चीजों को अप्लाई करना चाहिए जो बालों का टेक्स्चर सुधारती हैं और बालों को हेल्दी बनाती हैं। साथ ही बालों की जड़ों को मजबूती देकर बालों को टूटने और हेयर फॉल जैसी परेशानियां कम करती हैं। ऐसी ही एक नेचुरल चीज है प्याज जिसका रस बालों में लगाने से इन सभी हेयर प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है।
