एंटी-एजिंग है अदरक, स्किन पर इस तरह करें प्रयोग रहेंगे हमेशा जवां, जानें अदरक के अन्य ब्यूटी बेनिफिट्स

अदरक केवल डाइजेस्टिव सिस्टम ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यहां पढ़ें कैसे..

Written by Sadhna Tiwari | Updated : December 7, 2022 11:18 AM IST

1/5

स्किन के लिए टॉनिक से कम नहीं अदरक

Beauty benefits of Ginger for skin: अदरक एक ऐसी हर्ब है जिसका सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर इम्यून सिस्टम को काम करने में मदद करता है। इसके अलावा एलर्जिक रिएक्शन्स और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी अदरक का सेवन किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अदरक स्किन की हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है और आपको दमकती और प्रॉब्लम-फ्री स्किन दे सकती है। खासकर बढ़ती उम्र का असर स्किन पर दिखने से रोकने के लिए अदरक बहुत कारगर है। आइए जानें स्किन पर अदरक के इस्तेमाल का सही तरीका और साथ ही जानें इसके अन्य ब्यूटी बेनिफिट्स। (Beauty benefits of Ginger for skin in Hindi)

2/5

क्या अदरक है एंटी-एजिंग ?

जी हां, अदरक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को यंग रखने और झुर्रियां और फाइन लाइंस को रोकने का भी काम करते हैं। अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को टाइट रखते हैं और इससे आपकी स्किन पर उम्र का असर देर से दिखायी देता है।  Also Read - बच्चों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं ल्यूकेमिया(Blood Cancer) का संकेत, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

3/5

यंग स्किन के लिए अदरक का इस्तेमाल करें ऐसे

अदरक का पेस्ट या पाउडर लें और इसमें शहद मिलाएं। फिर, कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिलाएं और इसे स्किन पर लगाएं।

4/5

स्किन की रौनक वापस पाने के लिए

प्रदूषण, धूप और केमिकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से डल हो चुकी स्किन को दोबारा फ्रेश और हेल्दी बनाने के लिए अदरक की मदद ली जा सकती है। अदरक को पीसकर उसके पेस्ट को निचोड़ लें और इस रस में बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपनी स्किन पर 25-30 मिनट तक लगाकर रखें। फिर पानी से चेहरा धो लें।  Also Read - क्या होते हैं लीडलेस पेसमेकर, कब पड़ती है इनकी जरूरत? दिल के मरीजों का जानना है जरूरी

5/5

पिम्पल्स कम करता है अदरक का रस

स्किन पर बैठे बैक्टेरिया की वजह से स्किन इंफेक्शन्स और एक्ने-पिम्पल की समस्या हो सकती है। इन बैक्टेरियाज को खत्म करने के लिए एक चम्मच अदरक के रस को पानी के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद स्किन को पानी से साफ करें।