Advertisement

तरबूज से घर पर करें फेशियल, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

How to make a watermelon face Mask at Home : तरबूज आपकी स्किन के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इससे स्किन पर चमक आ सकती है। साथ ही आपकी स्किन को फ्रेशनेस फील हो सकता है। आइए जानते हैं तरबूज से किस तरह करें फेशियल?

Written By Kishori Mishra
Published : April 11, 2026 5:15 PM IST

घर पर तरबूज से फेशियल कैसे करें?

Watermelon Facial At home: तरबूज न सिर्फ आपके शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने में भी काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसमें पानी के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, तो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ फ्रेश भी रखते हैं। इसके साथ ही स्किन की फ्रेशनेस को बढ़ाने के लिए भी आप तरबूज का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन पर अगर आप पार्लर जैसा निखार चाहते हैं, तो तरबूज से तैयार फेशियल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। अगर आप आसान से तरीकों को आजमाकर फेशियल कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर तरबूज से फेशियल कैसे करें?

तरबूज से रस से करें क्लीनिंग

फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरे की क्लीनिंग जरूरी होती है। इसके लिए सबसे पहले तरबूज के जूस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। यह स्किन से गंदगी और ऑयल हटाने में मदद कर सकता है।

तरबूज और चावल के आटे से करें स्क्रबिंग

स्क्रबिंग के लिए आप तरबूज का रस और थोड़े से चावल के आटे को मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है।

Advertisement

तरबूज के गूदे से चेहरे की करें मसाज

स्क्रबिंग के बाद चेहरे की मसाज बहुत ही जरूरी होती है। मसाज के लिए तरबूज के गूदे को चेहरे पर लगाएं। अब इसे 5–10 मिनट के लिए हल्की मसाज करें। मसााज करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही चेहरे पर नैचुरल ग्लो आ सकती है।

ccc

तरबूज के रस में दही या शहद मिलाकर मिलाकर इसका फेसपैक तैयार करें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन की रंगत में फर्क नजर आएगा। साथ ही स्किन फ्रेश-फ्रेश नजर आएगी।

टोनिंग के लिए लगाएं तरबूज के रस से तैयार आइस

फेशियल के बाद चेहरे की टोनिंग करना चाहते हैं, तो ठंडा-ठंडा तरबूज का रस चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप चाहे, तो तरबूज के रस के तैयार आइसक्यूब से भी चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और स्किन फ्रेश लगती है।