घर पर तरबूज से फेशियल कैसे करें?
Watermelon Facial At home: तरबूज न सिर्फ आपके शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने में भी काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसमें पानी के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, तो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ फ्रेश भी रखते हैं। इसके साथ ही स्किन की फ्रेशनेस को बढ़ाने के लिए भी आप तरबूज का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन पर अगर आप पार्लर जैसा निखार चाहते हैं, तो तरबूज से तैयार फेशियल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। अगर आप आसान से तरीकों को आजमाकर फेशियल कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर तरबूज से फेशियल कैसे करें?
