स्किन को निखारना है, तो डायट में शामिल कीजिए ये चार विटामिन्स

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 14, 2018, 5:02 PM

स्किन को निखारना है, तो डायट में शामिल कीजिए ये चार विटामिन्स photo icon1/5

Skin And Vitamin Benefits 1

यूं तो हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन्स का अपना-अपना महत्व है। कॉस्मेटिक स्किन एंड होम्योक्लिनिक, दिल्ली की कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड होम्योफिजिशियन डॉ. करूणा मल्होत्रा कहती हैं कि सभी विटामिन्स शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक हैं, पर क्या आपको मालूम है कि त्वचा के लिए भी विटामिन की प्रमुख भूमिका होती है। ये ऑयली स्किन और मुंहासों वाली स्किन के लिए बेहद असरदार होते हैं। इनका स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे फेसवॉश, क्लिंजर, टोनर और मॉइस्चराइजर में भी इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं ये तत्व स्किन के बंद पोर्स को खोल कर सफाई भी करते हैं। ये तत्व त्वचा की थिकनेस बैरियर फंक्शन और कोलाजन बनाने में मददगार होते हैं। अगर हम प्राकृतिक तरीके से त्वचा की सुंदरता बढ़ाने की बात करें तो इसमें कुछ फल है, जिनमे ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत बढ़ाने में सहायता करते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा की सुंदरता भी निखरती है।

स्किन को निखारना है, तो डायट में शामिल कीजिए ये चार विटामिन्स photo icon2/5

Skin And Vitamin Benefits 2

पपीता- यह त्वचा की देखभाल के लिए बहुत लाभदायक है। ये त्वचा की चमक को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाता है। इसमें विटामिन्स ए, सी और पपेन पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये मृत कोशिकाओं को हटाते हैं। इससे त्वचा की उम्र कम होती है। दूध के साथ पपीता मैश करें। उसे चेहरे पर लगाएं। पांच मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो दें। इससे आपकी त्वचा चमक उठेगी। Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

स्किन को निखारना है, तो डायट में शामिल कीजिए ये चार विटामिन्स photo icon3/5

Skin And Vitamin Benefits 3

टमाटर- इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा से तेल को साफ करता है। चेहरे के पोर्स बड़े होते हैं, जिसमे गंदगी आसानी से जमा हो जाती है। इसके लिए टमाटर और नींबू के रस को मिलाएं। चेहरे पर लगाएं, फिर कॉटन से पोछ लें। इससे चेहरे के पोर्स छोटे हो जाएंगे। कुछ टमाटर में ओटमील और दही मिलाएं। फिर उसे पूरी त्वचा में अच्छे से लगाकर पांच मिनट बाद धो लें। त्वचा निखर उठेगी।

स्किन को निखारना है, तो डायट में शामिल कीजिए ये चार विटामिन्स photo icon4/5

Skin And Vitamin Benefits 4

अनार- इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, सी, ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अनार के सेवन से रक्त संचार सही रहता है। खून की कमी है, तो रोज अनार खाएं। अनार का जूस जरूर पिएं। इसके सेवन से त्वचा की चमक बढ़ जाती है। Also Read - विटामिन डी की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है?

स्किन को निखारना है, तो डायट में शामिल कीजिए ये चार विटामिन्स photo icon5/5

Skin And Vitamin Benefits 5

एलोवेरा- इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 1, विटामिन बी 12, विटामिन बी 6, नीयोसिन और फॉलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। समय के साथ चेहरे पर खिंचाव आ जाता है, जिसकी वजह से बुढ़ापा दिखाई देने लगता है। एलोवेरा के रस का सेवन करने से चेहरा दमकने लगता है और झुर्रियां भी खत्म हो जाती हैं। एलोवीरा के गूदे से मालिश करने से त्वचा टोन होती है। इसमें मौजूद एंजाइम खराब हो चुकी त्वचा को हटाकर नई त्वचा को हाइड्रेट करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source