Kareena Kapoor Skincare Tips: करीना कपूर के 3 आसान स्किन केयर टिप्स से पाएं दमकती त्वचा

स्किन केयर के लिए करीना कपूर तीन बातों को जरूर फॉलो (Kareena Kapoor Skincare Routine) करती हैं, ताकि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लो करे। आइए जानते हैं करीना के तीन ब्यूटी सीक्रेट्स (Kareena Kapoor Beauty Secrets)....

Written by Anshumala | Published : August 12, 2021 7:27 PM IST

1/4

करीना कपूर के तीन ब्यूटी सीक्रेट्स

Kareena Kapoor’s Skincare Tips: एक्ट्रेस करीना कपूर की स्किन (Kareena Kapoor) दूर से ही ग्लो करती है। करीना मेकअप ना भी करें तो वे बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। बॉलीवुड में दूसरी किसी एक्ट्रेस की तुलना में बेबो (करीना) की स्किन बेहद ही ज्यादा फ्लॉलेस और दमकती हुई नजर आती है। यह जींस पर भी निर्भर करता है, क्योंकि कपूर खानदान में हर किसी की त्वचा नेचुरली बेहद फ्ल़ॉलेस, हेल्दी और रैडिएंट है। हालांकि, नेचुरली ब्यूटीफुल स्किन होने के बावजूद भी करीना कोई भी मौका नहीं गंवाती अपनी स्किन की देखभाल में। अक्सर करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्यूटी और फिटनेस टिप्स, वर्कआउट और योग वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। जहां तक उनकी स्किन केयर की बात है, तो बेबो तीन बातों को जरूर फॉलो (Kareena Kapoor Skincare Routine) करती हैं, ताकि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लो करे। आइए जानते हैं करीना कपूर के तीन ब्यूटी सीक्रेट्स (Kareena Kapoor Beauty Secrets)....

2/4

करीना चेहरे पर लगाती हैं बादाम का तेल

करीना कपूर खान अपनी त्वचा की देखभाल (Kareena kapoor skincare routine) में जरा भी कोताही नहीं बरतती हैं। करण जौहर के साथ हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बेबो ने खुलासा किया था कि वह अपनी त्वचा पर बादाम का तेल अप्लाई करती हैं। बादाम का तेल (Almond oil benefits for skin) त्वचा के लिए बहुत हेल्दी होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई भरपूर होता है। विटामिन ई त्वचा को पोषण देता है। त्वचा को हेल्दी रखता है। नमी प्रदान करता है। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। फेट होंठों को मुलायम बनाता है।  Also Read - धूप में निकलते ही स्किन हो जाती है डल? स्किन एक्सपर्ट्स से जानें गर्मियों में कैसे रखें निखार को बरकरार

3/4

करीना कपूर पीती हैं पर्याप्त पानी

त्वचा को स्वस्थ, ग्लोइंग और मुलायम बनाए रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। करीना भी दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीती हैं। यही वजह है कि करीना की स्किन फ्लॉलेस और रैडिएंट नजर आती है। पानी पीने से शरीर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर और स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

4/4

करीना की ग्लोइंग स्किन का राज है योग

योग का अभ्यास आजकल कई एक्ट्रेसेस करती हैं। इससे आप निरोग रहने के साथ ही स्किन और बालों को भी स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। एक्सरसाइज या योग के नियमित अभ्यास से करीना अपनी स्किन को हेल्दी रखती हैं। योग या एक्सरसाइज करने से पसीने के जरिए टॉक्सिन्ंस बाहर निकल जाते हैं और त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहता है। इससे त्वचा पर गजब का निखार और ग्लो आता है। साथ ही वे अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करती हैं।  Also Read - शुरू हो गई है गर्मी, इस मौसम में जरूर पिएं लस्सी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे